10 Pregnancy Danger Signs: प्रेगनेंसी में कब सतर्क होना जरूरी है?

10 Pregnancy Danger Signs: प्रेगनेंसी में कब सतर्क होना जरूरी है?

प्रेगनेंसी का सफर हर महिला के लिए बेहद खास और खुशियों भरा होता है। लेकिन, इस दौरान शरीर में होने वाले हर बदलाव को सामान्य समझना कभी-कभी भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिन्हें मेडिकल भाषा में ‘डेंजर सिग्नल्स’ कहा जाता है।

वेदांत क्लीनिक (केशव नगर) की डॉ. गौरी जगदाळे इस लेख में प्रेगनेंसी के उन 10 डेंजर साइंस के बारे में बता रही हैं, जिन्हें जानकर आप अपनी और अपने होने वाले बच्चे की जान सुरक्षित रख सकती हैं?

1. योनि से ब्लीडिंग (Vaginal Bleeding)

हल्की स्पॉटिंग कभी-कभी सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर हैवी ब्लीडिंग हो रही है या क्लॉट्स (खून के थक्के) आ रहे हैं, तो यह खतरे की घंटी है। शुरुआत में यह गर्भपात (Abortion) और बाद के महीनों में प्लेसेंटा (आंवल) से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

2. पेट में तेज दर्द या मरोड़ (Severe Abdominal Pain)

पेट में हल्का-फुल्का दर्द होना आम है। लेकिन अगर दर्द बहुत तेज है और लगातार बढ़ता जा रहा है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह भी प्रेगनेंसी में किसी इमरजेंसी का इशारा हो सकता है।

3. झटके आना या चक्कर (Convulsions)

अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को अचानक झटके महसूस होते हैं, तो यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। यह हाई बीपी (Pre-eclampsia) का गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए अस्पताल पहुँचें।

4. अचानक पानी का बहना (Water Breakage)

बिना लेबर पेन के अगर अचानक योनि से पानी का तेज बहाव (Gush of water) महसूस हो, तो इसका मतलब है कि थैली फट गई है। यह इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से मिलें।

5. लगातार उल्टियां होना (Continuous Vomiting)

प्रेगनेंसी में जी मिचलाना सामान्य है, लेकिन अगर आपको कुछ भी हजम नहीं हो रहा, पानी भी पेट में नहीं रुक रहा और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

6. शरीर में तेज खुजली (Severe Itching)

अगर आपके हाथ-पैर के तलवों और पेट पर बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह लिवर की समस्या या पीलिया (Jaundice) का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

7. बच्चे की मूवमेंट कम होना (Reduced Fetal Movement)

दिन भर में बच्चे की कम से कम 10 से 12 मूवमेंट्स महसूस होनी चाहिए। अगर आपको अचानक लगता है कि बच्चा कम हिल रहा है या बिल्कुल भी मूवमेंट नहीं हो रही, तो तुरंत जांच करवाएं।

8. सिरदर्द और आंखों के सामने धुंधलापन

अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द हो, आंखों के सामने रोशनी चमकती दिखे या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो, तो यह प्रेगनेंसी में बढ़ते ब्लड प्रेशर (BP) का लक्षण है।

9. हाथ-पैरों में अचानक सूजन (Sudden Swelling)

हाथ-पैरों में अचानक बहुत ज्यादा सूजन आना, अंगूठियों का टाइट हो जाना और तेजी से वजन बढ़ना (महीने में 2 किलो से ज्यादा) खतरे का संकेत है।

10. बुखार और जलन (Fever with Symptoms)

तेज बुखार के साथ अगर पेशाब में जलन या शरीर पर रैशेज आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

डॉक्टर की विशेष सलाह: डॉ. गौरी जगदाड़े कहती हैं, “प्रेगनेंसी में एक सुनहरा नियम याद रखें—अगर आपको जरा भी शक हो, तो डॉक्टर से बात करें। गूगल पर खुद को डायग्नोस करके खुद से दवाइयाँ (Self-medication) बिल्कुल न लें।”

निष्कर्ष: आपकी और आपके नन्हे मेहमान की सुरक्षा आपकी सतर्कता में है। सुरक्षित रहें और अपनी प्रेगनेंसी की यात्रा का आनंद लें!

About Dr. Gauri Jagdale:

Dr. Gauri Jagdale is a specialist Gynaecologist & Obstetrician with 8 years of experience, practicing at Vedant Clinic, Keshavnagar, Mundhwa. She specializes in Infertility treatment, High-Risk Pregnancy, and Cosmetic Gynaecology.

For 7 years, Vedant Clinic has served Mundhwa, Keshavnagar, Magarpatta City, Amanora City, Hadapsar, Kharadi, Wagholi, Ghorpadi, and Manjari.

As a Consultant at Motherhood Hospital, Kharadi (OPD 2pm-4pm), she ensures patients have access to world-class delivery facilities. From routine prenatal care to advanced fertility solutions, Dr. Gauri offers personalized medical excellence for women across Pune. Book your consultation today.